Ad Code

सूर्य ( sun)

                                                     सूर्य    


* सूर्य हमारी आकाशगंगा के 100 अरब तारों मे से एक है,जिसे सौरमंडल का जनक कहा जाता है | यह हमारी   आकाशगंगा दुग्धमेखला (Milk way ) के केंद्र से 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है | तथा पृथ्वी से 149.6 मिलियन किमी दूर है | 

* सूर्य दुग्धमेखला आकाशगंगा के केंद्र की 250 किमी. प्रति सेकेण्ड की गति से परिक्रमा कर रहा है | इसका परिक्रमण काल 22.5 से 25 करोड़ (250 मिलियन ) वर्ष है,जिसे ब्रह्मांड वर्ष ( Cosmos year ) कहते हैं | 

* सूर्य के केंद्र में उपस्थित सभी प्रदार्थ अत्यधिक उच्च तापमान ( लगभग 15 लाख डिग्री सेंटीग्रेड ) के कारण गैस और प्लाज्मा अवस्था में पाए जाते हैं 

                                                          सूर्य की आंतरिक संरचना 


* सूर्य एक गैसीय पिंड है, जिसमे हाइड्रोजन 71%,हीलियम 26.5% एवं अन्य तत्व 2.5% है | सूर्य का केन्द्रीय भाग क्रोड (Crore ) कहलाता है | इसका ताप 1.50x  107 ०C है  

*सूर्य की ऊर्जा उसके अंतरतम ( Core ) में होने वाली नाभिकीय संलयन अभिक्रिया से प्राप्त होती है सौर मंडल में सभी उष्मा एवं ऊर्जा की आपूर्ति सूर्य द्वारा की जाती है | 

*सूर्य की बाहरी सतह का तापमान 6000० C है | सूर्य के निम्न घनत्व से पता चलता है कि,यह हाइड्रोजन एवं हीलियम का बना है | 

*सूर्य की त्रिज्या 6.96 x 10^5 किमी. है | पृथ्वी की तुलना में यह  109 गुना बड़ा है |सौरमंडल के कुल द्रव्यमान का 99.8% भाग सूर्य में निहित है |

*सूर्य पृथ्वी से लगभग 333,000 गुना बड़ा है | आयतन के अनुसार सूर्य में 13 लाख पृथ्वी समा सकती है |सूर्य के धरातल का तापमान लगभग 6000 ०C है |पृथ्वी को सूर्यताप का 2 अरबवां भाग ही प्राप्त होता है | 

*सूर्य की दीप्तिमान सतह,जिसको प्रकाशमंडल (Photosphere) कहा जाता है,संवहन सतह के ऊपर स्थित है| यही प्रकाशमंडल सूर्य के वायुमंडल का आधार है |प्रकाशमंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते हैं , क्योंकि सूर्य का वायुमंडल , जो प्रकाश का अवशोषण कर लेता है ,वर्णमंडल (Choromosphere) कहलाता है | यह लाल रंग का होता है | 

* सौर कलंक  ( Sun Spots) इसी प्रकाश मण्डल मे उत्पन्न होते हैं | गैलिलियो ने इस कलंक की खोज की थी,समय के साथ साथ सौरकलंक की संख्या 11 वर्ष की चक्रीय घटना के रूप मे  बढ़ती और घटती रहती है |

*सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देने वाले वाहतम भाग को सूर्य-किरीट ( corona ) कहते हैं,इसे सूर्य का मुकुट कहा जाता है |सूर्य किरीट का ताप इतना उच्च होता है कि, यह सूर्य से अलग होता दिखाई पड़ता है |

*सूर्य की आयु लगभग 5 बिलियन वर्ष है | सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुचने मे 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है |

                             सूर्य से संबंधित कुछ विशिष्ट तथ्य 

1.पृथ्वी से न्यूनतम दूरी              14.70 करोड़ किमी. 

2.पृथ्वी से अधिकतम दूरी          15.21 करोड़ किमी. 

3.सूर्य का व्यास                        13,92,000 किमी. 

4. आयतन                           पृथ्वी से 13 लाख गुना 

5. द्रव्यमान                          पृथ्वी से 3,32,000 गुना 

6. केन्द्रीय घनत्व                  100 ग्राम प्रति घन सेमी. 

7. केंद्र का ताप                    15 मिलियन डिग्री सेल्सियस 

8. ऊर्जा उत्सर्जन                  10^26 जूल/ सेकंड (10^26j/s)

9. सूर्य की आयु                    5 बिलियन वर्ष 

10.1 प्रकाश वर्ष                9.461x10^12 किमी. 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.