Ad Code

महाद्वीप किसे कहते हैं ? विश्व के सभी महाद्वीपों की विस्तृत जानकारी



 * महाद्वीप किसे कहते हैं ? 

महाद्वीप का कोई वैज्ञानिक या अधिकारिक परिभाषा नही है| अगर इस परिभाषित किया जाए तो इस तरह कह सकते हैं कि समुन्द्र तल से ऊपर निकले पृथ्वी का विशाल भू भाग या भूखंड को महाद्वीप कहा जाता है | 

विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं | जो पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का लगभग 30% है | विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप  एशिया तथा सबसे छोटा महाद्वीप  ऑस्ट्रेलिया है | तो चलिए उन सभी सातों महादीप के बारे में जानते हैं | 

महाद्वीप के नाम 

1. एशिया महाद्वीप 

2. अफ्रीका महाद्वीप 

3. यूरोप महाद्वीप 

4. उत्तर अमेरिका महाद्वीप 

5. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप 

6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप 

7. अंटार्कटिका  महाद्वीप 


1. एशिया महाद्वीप - 

एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है | यह पृथ्वी के एक तिहाई भाग पर फैला है | इसका क्षेत्रफल 45,580,000 वर्ग किमी. है| इस महाद्वीप पर 48 देश हैं |  यह पूर्वी गोलार्द्ध में है तथा कर्क रेखा इससे होकर गुजरती है | 

एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इसे यूरोप से अलग करती है | एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है |


2. अफ्रीका महाद्वीप -

अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | इसमे 54 देश हैं ,  इसका कुल क्षेत्रफल 29,648,481 वर्ग किमी. विषुवत्त वृत्त इस महाद्वीप से लगभग होकर गुजरती है| सहारा का रेगिस्तान जो विश्व का सबसे गर्म रेगिस्तान है यहीं पर स्थित है | विश्व की सबसे लम्बी नदी ( नील नदी ) यहीं से होकर गुजरती है | एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया  तथा सबसे छोटा देश सेशेल्स है | 

Note- दक्षिण अफ्रीका ही इक ऐसा महाद्वीप है जिसमे तीनो रेखा कर्क,विषुवत्त और मकर रेखा होकर गुजरती है | 


3.यूरोप महाद्वीप - 

यूरोप महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किमी. है | इसमें कुल 51 देश  हैं | आर्कटिक वृत्त होकर इससे गुजरती है | इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश यूक्रेन तथा सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है | 


4. उत्तर अमेरिका महाद्वीप -

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है | यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनामा जल संधि कहा जाता है | इसका कुल क्षेत्रफल 2,47,09,000 वर्ग किमी. है | इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कनाडा तथा सबसे छोटा देश सेंट पियरे है | इसमें कुल 23 देश आते हैं | 

यह महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा हुआ है | 


5.दक्षिण अमेरिका महाद्वीप - 

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किमी. है | दक्षिण अमेरिका में कुल 12 देश आते हैं , इसका सबसे बड़ा देश ब्राजील तथा सबसे छोटा देश सुरिनेम है | 

विश्व की सबसे लम्बी पर्वत एंडीज इसके उत्तर से दक्षिण तक फैली है | यहाँ विश्व की सबसे लम्बी नदी अमेजन बहती है | 


6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप - 

यह विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है | यह चारो तरफ से महासागरों तथा  समुन्द्रों से घिरा हुआ है | इस महाद्वीप की कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी. है | 

इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है | 


7.अंटार्कटिका महाद्वीप -

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किमी. है | दक्षिण ध्रुव इस महाद्वीप के मध्य मे स्थित है , इसलिए यह हमेशा बर्फ की मोटी परतों से ढका रहता है | यहाँ स्थायी मानव निवास नहीं है | 

यहाँ विभिन्न देश के शोध केंद्र स्थित हैं | भारत के भी मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री हैं | 


FAQs 

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ?

उत्तर- विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है तथा इसका क्षेत्रफल 45,580,000 वर्ग है | 

विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है ? 

उत्तर- विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है तथा इसका क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी. है | 

किस महाद्वीप को तीनो रेखा ( कर्क, मकर और विषुवत ) काटती है ? 

उत्तर- अफ्रीका महाद्वीप को तीनो रेखाएं काटती हैं | 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.