Ad Code

भारत के सांस्कृतिक संस्थान :

        

 



 ** भारत के सांस्कृतिक संस्थान **

* भारत के संविधान ने भारत सरकार पर ,भारतीय संस्कृति को परिरक्षित,संरक्षित और प्रस्तरित करने का कार्यभार सौंपा है और ऐसे कई सरकारी और गैरसरकारी संगठन हैं, जिन्हे भारत को दीर्घ सांस्कृतिक परंपरा की सुरक्षा करें मे विशेषज्ञता प्राप्त है | इनमे से कुछ संस्थान के बारे मे आज हम चर्चा करेंगे | 

1.भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण - 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI )  प्रत्यक्ष रूप से संस्कृतिक मंत्रालय के अधीन है और यह सम्पूर्ण भारत मे किए जाने वाले पुरातात्विक अनुसंधानों के लिए प्रधान संस्थान है | 
इसका मुख्य कार्य प्राचीन स्मारकों एवं पुरातात्विक स्थलों के रूप मे संचित भौतिक एवं मूर्त विरासतों का परिरक्षण है | 

2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ( IGNCA  ) - 

* 1985 मे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की स्थापना की गई | आई. जी. एन. सी. ए एक स्वायत संस्थान है | यह कला अनुसंधान ,संरक्षण, प्रदर्शन और प्रसार पर ध्यान केंद्रित करता है | 
आई. जी. एन. सी. ए की छः क्रियाशील ईकाईयां हैं | 

3.ऑल इंडिया रेडियो (  A.I.R ) -

* ऑल इंडिया रेडियो भारत का प्रधान सार्वजनिक सेवा रेडियो प्रसारक है | यह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय , भारत सरकार के अधीन है | इसका एक मात्र उद्देश्य श्रोताओं की सेवा  करना,उन्हे शिक्षित करना और उनका मनोरंजन करना है | 
ए. आई. आर. की 99.19% लोगो तक पहुँच है | वे प्राय 23 भाषाओं मे कार्यक्रम का निर्माण करते हैं | इसका आदर्श वाक्य है 'बहुजनहिताय : बहुजनसुखाय 


4.नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय (N.M.M.L ) -

* नेहरू मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय का निर्माण 1929-30 मे लुटियन द्वारा शाही राजधानी के डिज़ाइन के एक हिस्से के रूप मे किया गया था 
इससके भवन को तीन मूर्ति भवन नाम दिया गया और यह ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ का सरकारी निवास स्थल था | 
भारत से अंग्रेजों के चले जाने के बाद , यह 16 वर्षों तक भारत  के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का निवास स्थान रहा है , 1964 मे उनके निधन के बाद,सरकार तीन मूर्ति भवन को उनके सम्मान मे एक संग्रहालय एवं पुस्तकालय बना दिया | 

5.सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र ( CCRT ) - 

* भरत सरकार, ने शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है, यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है |
इसकी स्थापना 1979 ई मे डॉ. कपिला वात्स्यायन और श्रीमती कमला देवी चट्टोपाध्याय के आदेश से की गई थी भारतीय कला और साहित्य के विस्तृत प्रसार को सुगम बनाने के लिए नई दिल्ली मे सी. सी. आर. टी का मुख्यालय और पश्चिम मे उदयपुर मे , दक्षिण मे हैदराबाद मे और पूर्वोत्तर मे गुवाहाटी मे तीन क्षेत्रीय केंद्रों की स्थापना की गई है | 

6. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार - 

* यह अंग्रेजों द्वारा भारतीय राज्य से संबंधित प्रशासनिक अभिलेखों को रखने के लिए बनाए गए सबसे पुराने संस्थानों मे से एक है | प्रोफेसर जी. डब्ल्यू . फॉरेस्ट के संरक्षण मे 1891 ई मे पहली बार कलकत्ता मे अभिलेखागार की स्थापना की गई | 
1911 ई. मे इस अभिलेखागार को नई दिल्ली स्थानतरित कर दी गई | इस अभिलेखागार को 1939 ई. मे जनता के लिए खोल दिया गया 
इसके क्षेत्रीय केंद्र जयपुर,भुवनेश्वर और पुडुचेरी मे स्थित हैं | 

7.भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद -

* भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद ( I.C.C.R )  संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण के अधीन है और इसकी स्थापना एक अन्तराष्ट्रिय  मंच पर भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए की गई थी | इसकी स्थापना 1950 ई. मे मौलाना अबुल कलम आजाद के प्रयासों से हुआ | 
इसका मुख्य उद्देश्य अन्तराष्ट्रिय मित्रता को प्रोत्साहन देना, राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक आदान - प्रदान को प्रोत्साहन , इसके परिणामस्वरूप भारतीय संस्कृति की नई और पुरानी विशेषताओं को मिश्रित करना है | 

8. भारतीय एतिहासिक अनुसंधान परिषद -

* 1972 मे समाज पंजीकरण अधिनियम के प्रवर्तन के अंतर्गत भारतीय एतिहासिक अनुसंधान परिषद की स्थापना की गई थी | यह एक स्वायत्त संगठन है, जिसे विश्वविधालय अनुदान आयोग (UGC) से अनुदान प्राप्त होती है | 
इसका सृजन भारत के इतिहास को प्रोत्साहित और परिरक्षित करने के स्पष्ट उद्देश्य से किया गया था | 

9.भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (INTACH ) - 

*भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1984 ई. मे नई दिल्ली मे की गई थी इसके प्रथम शासकीय परिषद मे भूतपूर्व प्राधानमंत्री राजीव गांधी, एम. जी. के. मेनन, डॉ कपिला वात्स्यायन, माधवराव सिंधिया आदि जैस एप्रसिद्ध लोग थे | 
इस संगठन का प्राथमिक उद्देश्य हमारी विरासत के बारे मे जागरूकता का नेतृत्व करना और उसे संरक्षित करने की योजना बनाना था | इस संगठन की विभिन्न शाखाएं हैं, वर्तमान मे लगभग 170 भारतीय शहरों मे शाखाएं हैं और कई अन्तराष्ट्रिय शाखाएं हैं | 

10.भारतीय मनोविज्ञान सर्वेक्षण (AnSI ) - 

*भारतीय मनोविज्ञान सर्वेक्षण,संस्कृति मंत्रालय के अधीन मानव और सांस्कृतिक पहलुओं के लिए मानवशास्त्रीय अध्ययन और फील्ड डेटा अनुसंधान मे लगा भारत सरकार का शीर्ष संगठन है | यह मुख्य रूप से भौतिक नृविज्ञान और सांस्कृतिक नृविज्ञान के क्षेत्र मे काम कर रहा है | 

*इसकी स्थापना 1945 ई. मे वाराणसी मे की गई थी और 1948 मे इसे कलकत्ता मे भारतीय संग्राहली मे स्थानतरित कर दिया गया | 

*इसका मुख्यालय कोलकाता मे है और इसकी शाखाएं पोर्ट ब्लेयर, शिलांग, देहरादून, उदयपुर, नागपूर, और मैसूर मे है | 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.