Ad Code

उत्तर प्रदेश के प्रतीक चिन्ह ( Symbol of Uttar Pradesh )



 * उत्तर प्रदेश के प्रतीक चिन्ह - 


1. राजकीय पशु : बारहसिंगा -

बारहसिंगा हिरन प्रजाति का बड़े आकार का वन्य पशु है | इस वन्य जीव को उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य पशु के रूप में चुना है | इसका प्राकृतवास मुख्यत दलदली व कीचड़ वाले तथा ऊँची घास  वाले क्षेत्र होने के कारण इसे 'स्वैम्प डियर ' भी कहा जाता है | उत्तर प्रदेश में यह दुधवा राष्ट्रिय उद्यान , किशनपुर वन्य जीव विहार आदि में भी पाया जाता है | 


2.राजकीय वृक्ष : अशोक -

अशोक उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष है | इस वृक्ष को हिन्दू धर्म में काफी पवित्र , लाभकारी और विभिन्न मनोरथों को पूर्ण करने वाला मन गया है | यह आद्र क्षेत्र का वृक्ष है | 


3.राजकीय पक्षी : सारस -

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य पक्षी के रूप में सारस ( क्रेन ) को अपनाया है | सरोवर के पास इसका प्राकृतवास होने के कारण इसे सारस कहा जाता है | 

इसके नर और मादा एक साथ जोड़े में रहते हैं | यह लगभग 6 फीट ऊँचाई तथा 8 फीट तक पंखो के विस्तार के साथ कद में उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊँचा पक्षी है | 


4.राजकीय पुष्प : पलाश -

पलाश उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प है | श्रेष्ठ गुण वाली पत्तियों धारण करने के कारण इसे पालाश कहा गया है | इसकी पत्तियों में भोजन लेना बहुत लाभदायक मन जाता है | इसके बीज पेट के कीड़े दूर करने की विशेष औषधि हैं |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.