Ad Code

भारत की प्रमुख नदियां एवं उद्गम स्थल ( INDIAN RIVER )



 *भारत की प्रमुख नदिया एवं उनके उदगम स्थल -

  • भारत मे अनेक छोटी - बड़ी नदिया अपनी सहायक नदियों के साथ भारत भूमि को पवित्र करते हुए बहती हैं | भारत की कुछ प्रमुख नदियों के बारे मे जनेगे -
1.सिंधु नदी- 

सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है | इस नदी का उदगम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है | सिन्धु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान बहते हुए आर्ब सागर मे मिल जाती है | सिन्धु नदी की कुल लम्बाई 2880 किमी है | तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है |

2.झेलम नदी-

झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है | वुलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती है | तथा चेनाब नदी में मिल जाती है | झेलम नदी की कुल लम्बाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लम्बाई 400 किमी है \

3.व्यास नदी -

इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुंड से हुआ है | इसकी कुल लम्बाई 470 किमी है |और पंजाब के सतलज नदी में मिल जाती है |

4.चेनाब नदी-

चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती है | यह पीर पंजाल के समांतर बहते हुए किश्त्बार के निकट पीर पंजार में गहरा गार्ज बनाती है | भारत में चेनाब नदी की लम्बाई 180 किमी है | यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है |

5.रावी नदी -

रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है | और पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है | इस नदी की लम्बाई 720 किमी है |

6.सतलज नदी -

सतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है | यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दुरी तय करके पाकिस्तान मे चेनाब नदी में मिल जाती है | भारत में सतलज नदी की लम्बाई 1050 किमी है |

7.गंगा नदी-

गंगा नदी का उद्गम  उतराखंड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है | वास्तव में अलखनंदा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है | प्रयागराज  के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है | गंगा नदी दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहा इसे पद्मा कहा जाता है \बंगलादेश में समुन्द्र में मिलने से पहले ब्रहमपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है | गंगा नदी की कुल लम्बाई 2525 किमी मीटर है तथा भारत में इसकी लम्बाई 2510 किमी मीटर है || गंगा नदी पश्चिम बंगाल में सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करती है |

8.यमुना -

यमुना नदी गंगा नदी की प्रामुख सहायक नदी है | इस नदी का उद्गम उतराखंड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूंछ पहाड़ी पर स्थित है | यमुना नदी के किनारे दिल्ली,मथुरा, तथा आगरा जैस एबदे शहर बसे हैं | यह लगभग 1375 किमी का सफर तैय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है |

9. चम्बल  -

चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है | यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में मिल जाती है | चम्बल नदी की लम्बाई लगभग 950 किमी है | यह नदी बीहड़ो ( गढ्ढे ) का निर्माण करती है |

10.घाघरा -

इस नदी का उदगम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है | जो तिब्बत के पठार में स्थित है | यह नेपाल के मध्य से बहती है | हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संकीर्ण घाटी का निर्माण करती है | घाघरा नदी बिहार के छपरा के पास गंगा नदी में मिल जाती है | इस नदी की लम्बाई लगभग 1200 किमी है | 

11.गोमती -

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है | लखनऊ इस नदी के किनारे बसा हुआ है | यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी में मिल जाती है |

12.गण्डक-

इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रृंखलाओं से हुआ है | नेपाल में इस नदी को शालिग्रामी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है | उत्तर प्रदेश तथा बिहार के सीमा में बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है | गण्डक नदी की लम्बाई 425 किमी है |

13.कोसी -

कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रूप से सात धाराओं से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है | इन धाराओं में सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है | जो माउंट ऐवरेस्ट के पास से निकलती है | बिहार के मैदानी भागों में बहते हुए यह भागलपुर जिले में गंगा नदी मे मिल जाती है | कोसी नदी की लम्बाई लगभग 750 किमी है | 

14.दमोदर नदी -

इस नदी का उद्गम छोटा नागपुर के पठार में स्थित पलामू पहाड़ी से हुआ है | यह झारखण्ड से बहते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है तथा हुगली नदी में मिल जाती है 

15.बेतवा नदी 

बेतवा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश से होता है | यह रायसेन जिले में स्थित कुमारगाँव के निकट विंध्यांचल पर्वत से मिलती है | इस नदी की लम्बाई 475 किमी है | यह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में मिल जाती है |

16.सोन -

सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश में स्थित अमरकंटक की पहाडियों से हुआ है | यह मध्यप्रदेश के रीवा एवं सीधी जिलों से बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में मिल जाती है | सोन नदी की लम्बाई लगभग 775 किमी है | 

17.ब्रहमपुत्र  -

ब्रह्पुत्र नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है | इस नदी का उद्गम स्थल समुन्द्र तल से 5150मीटर उचाई पर स्थित है | ब्रह्पुत्र नदी तिब्बत में सांग्पो नाम से जनि जाती है तथा भारत में अरुणाचल प्रदेश से प्रवेश करने के बाद दिहांग कहलाती है | असम में इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है तथा बांग्लादेश में इसे जमुना कहा जाता है | ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई 2900 किमी है तथा भारत में यह 916 किमी लम्बी है |

18.नर्मदा -

यह नदी मध्यप्रदेश के विन्ध्याचल पर्वत में स्थित अमरकंटक की पहाडियो से निकलती है | यह अपने उद्गम स्थान से पश्चिम की ओर 1312 किमी की दूरी तय करती हुई गुजरात में भाडौच के निकट खम्भात की खाड़ी में गिरती है |

19.ताप्ति -

इस नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर के पास हुआ है | ताप्ति नदी पश्चिम की ओर बहती हुई गुजरात में सूरत के निकट खंभात की खाड़ी में गिरती है | इस नदी की लम्बाई 724 किमी है | 

20.महानदी -

महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित सिंह्वा पहाड़ी से होता है | यह नदी छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य में 857 किमीं बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है |

21.गोदावरी-

इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है | गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है इसकी लम्बाई 1465 किमी है | यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के पठार को पार करती हुई बंगाल की कड़ी में मिल जाती है |

22.कृष्णा 

कृष्णा नदी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर निकट एक झरने से निकलती है | यह महाराष्ट्र कर्णाटक तथा आंध्र प्रदेश में बहते हुए विजयवाड़ा के निकट विभिन्न शाखाओं में होकर बंगाक की खाड़ी में मिल जाती है | इस नदी की लम्बाई 1400 किमी है |

23.कावेरी -

कावेरी नदी का उद्गम कर्णाटक राज्य के कुर्ग जिले में स्थित ब्रहाम्गिरी की पहाडियों से हुआ है |कावेरी नदी में शिव्समुन्द्र्म जलप्रपात स्थित है | यह नदी 800 किमी दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है |

24.क्षिप्रा -

क्षिप्रा नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी से निकलती है | इस नदी के किनारे उज्जैन का महकलेश्वेर मंदिर स्थित है | 

25.माही -

इस नदी का उदगम अरावली पर्वत श्रृंखला से होता है तथा यह गुजरात में खंभात की खाड़ी में गिरती है | यह नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है |

26.साबरमती -

साबरमती राजस्थान के उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है तथा खंभात की खाड़ी में मिल जाती है | इस नदी के किनारे अहमदाबाद तथा गांधीनगर बसे हैं | 


👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.