Ad Code

उत्तर प्रदेश में कृषि



 * उत्तर प्रदेश में फसल उत्पादन :

  • उत्तर प्रदेश में मुख्यत तीन प्रकार की फसलों की खेती की जाती है |
1.रबी की फसलें 
2.खरीफ की फसलें 
3.जायद फसलें 

1.रबी की फसलें -
  • यह फसलें शीत ऋतू में अक्टूबर से दिसम्बर की मध्य बोई जाती हैं तथा फ़रवरी से अप्रैल के मध्य काटी जाती हैं |
  • इन फसलों को औसत तापमान तथा कम जल की आवश्यकता होती है |
  • गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, एवं आलू आदि प्रमुख रबी फसलें हैं | 
प्रमुख रबी फसलों का विवरण निम्न प्रक्कर हैं |

1. गेहूं -
  • राज्य के सर्वाधिक क्षेत्र में गेहूं  की खेती की जाती है ( कृषि योग्य भूमि के लगभग 24% भाग पर ) |
  • गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है |
  • गेहूं के लिए 50 से 75 सेमी वर्षा तथा बुआई के समय 10० से 15० C तापमान की आवश्यकता होती है |
  • गेहूं के लिए सर्वाधिक उत्पाद्कता का क्षेत्र गंगा- यमुना दोआब है | 
  • राज्य में सर्वाधिक गेहूं का उत्पादन गोरखपुर जिले में होता है | 
2.चना -
  • यह उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक उगाई जाने वाली दलहन फसल है | इसकी खेती राज्य के उन क्षेत्रों में की जाती है , जहाँ हल्की दोमट तथा शुष्क मिट्टी पाई जाती है |
  • चने के लिए 30 से 50 सेमी वर्षा तथा बुआई के समय 15० से 25० C तापमान की आवश्यकता होती है | 
  • इसके प्रमुख उत्पादकता जिले बांदा, हमीरपुर,झांसी, ललितपुर, जालौन, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, फतेहपुर , सीतापुर, बाराबंकी , इलहाबाद एवं आगरा आदि हैं 
  • इसका सर्वाधिक उत्पादन हमीरपुर में होता है | 
3.सरसों - 
  • यह उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक उगाई जाने वाली तिलहन फसलें हैं | 
  • सरसों उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है | 
  • इसके प्रमुख उत्पादक जिले -गोंडा , बहराईच , मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, सीतापुर, सहारनपुर , एटा, मेरठ, फैजाबाद, इटावा, सुल्तानपुर, मथुरा अलीगढ़ , बुलंदशहर आदि | 

2. खरीफ की फसलें -
  • इन फसलों को मानसून आगमन के समय अर्थात मई से जुलाई के मध्य बोया जाता है तथा सितम्बर से अक्टूबर के मध्य काट लिया जाता है | 
  • इन फसलों के लिए अधिक ताप एवं जल की आवश्यकता होती है |
  • कपास, चावल, जूट, गन्ना , ज्वार, मूंगफली, अरहर, मक्का, बाजरा, सनई आदि प्रमुख खरीफ फसलें हैं | 
1.चावल- 
  • चावल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में तृतीय स्थान है | 
  • राज्य की लगभग 18% कृषि योग्य भूमि पर चवल की खेती की जाती है | 
  • चावल की खेती के लिए चिकनी उपजाऊ मिटटी की आवश्यकता होती है |
  • मुख्यत श्रावस्ती , महराजगंज , बहराइच, कुशीनगर, देवरिया, बलरामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, मउ, बलिया, वाराणसी, लखनऊ,आदि जिलों में चावल की खेती कि जाती है | 
2.पटसन- 
  • उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र तथा सरयू और घाघरा नदियों के दोआब क्षेत्रों में जूट की खेती की जाती है | 
  • प्रदेश के बहराइच, महराजगंज, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, गोरखपुर और लखीमपुर खीरी प्रमुख जूट उद्पदक जिले हैं |
3.गन्ना- 
  • यह राज्य की सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसल है |
  • गन्ने के सर्वाधिक उत्पादन के कारण ही उत्तर प्रदेश को भारत का चीनी का कटोरा कहा जाता है | 
  • राज्य में गन्ना उत्पादन के दो प्रमुख क्षेत्र तराई क्षेत्र एवं गंगा यमुना दोआब क्षेत्र हैं |
  • तराई क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर, बरेली , पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, फैजाबाद, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर , बस्ती, बलिया, महराजगंज, देवरिया, एवं गोरखपुर आदि जिले हैं | 
  • गंगा यमुना दोआब क्षेत्र में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ एवं मुरादाबाद आदि जिले हैं | 
  • इसका सर्वाधिक उत्पादन मुजफ्फनगर में होता है | 
4.कपास- 
  • इसकी खेती राज्य के रूहेलखंड एवं बुंदेलखंड में सिंचाई के माध्यम से की जाती है |
  • इसके प्रमुख उत्पादक जिले सहारनपुर, मुजफ्फनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एवं फरुखाबाद आदि | 
5.अरहर-
  • यह राज्य की प रामुख दलहन फसल है |
  • इसकी खेती मुख्यत वाराणसी, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, आदि जिलों में की जाती है | 
  • इसका सर्वाधिक  उत्पादन हमीरपुर में होती है | 
  • इसकी खेती मुख्यत ज्वार व बाजरा की फसलों के साथ मिश्रित रूप में की जाती है |
6.बाजरा-
  • बाजरे की खेती शुष्क जलवायु क्षेत्रों में की जाती है , जहाँ 50 सेमी से km वर्ष होती है |
  • राज्य में इसके प्रमुख उत्पादक जिले आगरा, अलीगढ, मुरादाबाद, मथुरा, बदायूं, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, कानपुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़ आदि |
  • इसका सर्वाधिक उत्पादन अलीगढ में होता है | 

7.मूंगफली- 
  • राज्य में मूंगफली की खेती सीतापुर, हरदोई, एटा, बदायूं, एवं मुरादाबाद, जिलों में की जाती है | 
  • इसकी खेती के लिए बलुई मिटटी कि आवश्यकता होती है |  
8.मक्का- 
  • भारत में उत्तर प्रदेश का मक्का उत्पादन में तीसरा स्थान है | 
  • राज्य में इसके प्रमुख उत्पादक जिले मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद , मैनपुरी, गोंडा, बहराइच, जौनपुर, एटा, फिरोजाबाद आदि | 
  • राज्य में सर्वाधिक मक्का उत्पादन मैनपुरी में होता है | 

3. जायद की फसलें -
  • जायद की फसलों की खेती रबी एवं खरीफ फसलों के मध्यवर्ती समय में की जाती है  इन फसलों को काफी आधिक ताप की आवश्यकता होती है |
  • इन्हें मार्च में बोया जाता है तथा जून में काट लिया जाता है |
  • रबी की प्रमुख फसल तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, मूंग, लोबिया, काशीफल, आदि है | 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.